फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hurt by the death of her pet cat, a woman committed suicide by hanging herself.

Amroha News: पालतू बिल्ली की मौत से आहत महिला ने फंदे पर लटककर जान दी

Sun, 02 Mar 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the death of her pet cat, a woman committed suicide by hanging herself.
तीन दिन से मरी हुई बिल्ली को साथ रखे थी महिला
विज्ञापन


हसनपुर (अमरोहा)। पालतू बिल्ली की मौत से आहत पूजा (32) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला तीन दिन से मरी हुई बिल्ली के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के रहरा अड्डा पर स्वर्गीय गुलाबदास का परिवार रहता है। गुलाब दास ने बेटी पूजा की शादी करीब आठ साल पहले दिल्ली में की थी। शादी के दो साल बाद ही पूजा पति से अलग हो गई थी और वह अपने माता-पिता के पास रहने लगी थी। घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पूजा रहती थी। वह एक बिल्ली पाले हुए थी।
विज्ञापन


पूजा को बिल्ली से बहुत प्रेम था। वह उसके बिना नहीं रह पाती थी। बताते हैं कि तीन दिन पहले बिल्ली की मौत हो गई थी। मृत बिल्ली को पूजा ने दफनाने नहीं दिया। पूजा कहती थी कि बिल्ली जीवित हो जाएगी। इसलिए उसके साथ ही वह रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार की रात करीब 8 बजे पूजा की मां गजरा देवी उसके कमरे में पहुंची तो पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि मरी हुई बिल्ली वहीं पास में ही थी।


सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूजा के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका ने अपने पीछे मां और दो भाई छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed