{"_id":"575fb0574f1c1bb26511be5d","slug":"human-trafficking-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्री के लिए लाई गईं चार महिलाएं बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्री के लिए लाई गईं चार महिलाएं बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की खरीद फरोख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। आदमपुर थाना पुलिस ने मक्के के खेत के पास स्थित निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर उत्तराखंड की चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा है। महिलाओं को शादी के धोखे से खरीद-फरोख्त के लिए यहां लाया गया था। दो आरोपी पुलिस को देख भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है इसके पीछे किसी बड़े गैंग का हाथ लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद जनपद के श्यामपुर गांव निवासी धन प्रकाश त्यागी की आदमपुर थाना क्षेत्र के बुखारीपुर गांव में 22 बीघा जमीन है। खेत पर ही इनका मकान बन रहा है। धन प्रकाश के खेत के पास तिगरिया नादिरशाह गांव निवासी गोविंद के खेत में मक्के की फसल खड़ी है। सोमवार सुबह तिगरिया नादिरशाह एवं बुखारीपुर के किसान खेतों में काम करने जा रहे थे।
इसी बीच गोविंद के मक्के के खेत में आवाज सुनकर किसी के होने की शंका हुई। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो खेत में चार महिलाएं और दो पुरुष छिपे बैठे थे। सूचना पर हरकत में आई थाना पुलिस ने खेत में छापा मार कर धन प्रकाश त्यागी, बुखारीपुर निवासी हरिशंकर, उत्तराखंड के बंदूखाला निवासी प्रेम कुमार और इसके साथ चार महिलाओं को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
तिगरिया नादिरशाह निवासी किशनपाल व धन प्रकाश त्यागी का बेटा राहुल पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने में ले गई। पूछताछ में पता चला कि महिलाओं को खरीद-फरोख्त के लिए लाया गया था। चारों महिलाओं और प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वो उत्तराखंड राज्य के हैं। उनके साथ धोखा किया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने बताया कि खरीद फरोख्त से पूर्व ही मामले का भंडाफोड़ हो गया।