{"_id":"67f2e40ecdc9dd66de09313c","slug":"how-can-travelling-be-safe-when-people-are-becoming-drivers-without-driving-a-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-jpn1004-137493-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैसे सुरक्षित हो सफर, जब बिना वाहन चलाए ही बन रहे ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैसे सुरक्षित हो सफर, जब बिना वाहन चलाए ही बन रहे ड्राइवर
Mon, 07 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
तेजी से बढ़ रहे हादसों को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सड़क सुरक्षा के लिए लगातार अभियान भी चल रहे हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में कोई सतर्कता नहीं दिख रही। आलम यह है कि एआरटीओ विभाग के पास वाहन चलवाकर टेस्ट लेने के लिए ट्रक ही नहीं है। जिले में बिना ड्राइविंग टेस्ट लिए ही धड़ल्ले से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जो सड़कों पर चलने वाले लोगों के लिए भी हादसों का सबब बनते हैं।
एआरटीओ कार्यालय से रोजाना 40 से अधिक लाइसेंस जारी हो रहे हैं, लेकिन किसी भी आवेदक का टेस्ट नहीं लिया जाता है। जबकि, सड़कों पर हादसे में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार अभियान तो चलाए जा रहे हैं। जिसमें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। हालांकि, जिस कार्यालयों के अधिकारी कानून और नियमों के प्रति जागरूक करते हैं, वहां पर भी नियमों को ताक पर रखकर लाइसेंस जारी कर दिए जाते है।
अमरोहा एआरटीओ में आवेदक का टेस्ट लेने के लिए ट्रैक नहीं बन पाया है। विभाग की ओर से बिना टेस्ट लिए ही लाइसेंस जारी कर दिए जाते हैं। जबकि, हादसों में कमी लाने के लिए सरकार सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दे रही है। हेलमेट, सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। इसके बावजूद अभी तक एआरटीओ विभाग के पास चार और दोपाहिया वाहन चलाकर टेस्ट लेने के लिए कोई ट्रैक नहीं बना है। जबकि, रोजाना करीब 40 लोगों का स्थाई लाइसेंस जारी तो हो रहा है, लेकिन इनमें ज्यादातर ऐसे होते हैं, जो अभी वाहन चलाने में दक्ष ही नहीं होते। यातायात नियमों के पालन कराने वाला विभाग खुद असुरक्षित यात्रा के लिए अनुमति प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन के बाद ड्राइविंग टेस्ट भी जरूरी
सरकार की ओर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव हुए हैं। जिससे उसी व्यक्ति का लाइसेंस जारी हो जो वाहन चलाने में निपुण हो। यहां ऑनलाइन टेस्ट तो होता है, लेकिन जब ड्राइविंग टेस्ट की बारी आती है तो बिना वाहन चलवाए ही चालक का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जबकि ऑनलाइन टेस्ट के साथ ड्राइविंग टेस्ट लेना भी अनिवार्य किया गया है। अमरोहा में इस नियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जिसमें कुछ दलाल मिलीभगत कर लाइसेंस बनवाने में कामयाब हो जाते हैं।
-- कई बार जरूरत पड़ने पर मैन्युअल टेस्ट करा दिया जाता है। ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रमाणपत्र पर भर भी सत्यापन कराया जाता है। ड्राइविंग टेस्ट के लिए ट्रैक के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। - बबीता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन