{"_id":"6ac01195410118f6100e4a02","slug":"50-lakh-will-be-spent-on-water-drainage-in-16-villages-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-174512-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 16 गावों में पानी की निकासी पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 16 गावों में पानी की निकासी पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों में पानी की निकासी सुचारु बनाए रखने के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। ब्लॉक की ओर से इन गांवों में सर्वे कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है।
बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्ग पर जल भराव व गंदगी हो जाती है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में पानी की निकासी का कोई उचित साधन नहीं होने के कारण लगभग छह महीने तक मुख्य मार्गों पर पानी भरा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्ग पर गंदगी व जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति के लिए डीएम कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों में पानी की निकासी सुचारु बनाए रखने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। नाला निर्माण पर जरूरत के हिसाब से 8 से 10 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इनमें आजमपुर, निलीखेड़ी, पपसरा बंगर, मंढईया, अहरौला माफी, मोहद्दीनपुर, ताजपुर, मोहदम्मदपुर पट्टी, कुआखेड़ा, वासीपुर आदि मुख्य गांव हैं। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण उन ग्राम पंचायत में ही कराया जाएगा, जिन गांवों में गंदा पानी तालाब में जाने की सुविधा है।