{"_id":"58b07ce04f1c1b701cb25287","slug":"house-burnt-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुए बिटिया की शादी के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हुए बिटिया की शादी के सपने
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रात तीन बजे डिबिया गिरने से ग्रामीण के घर लगी आग की चपेट में आकर भैंस समेत पांच पशु जिंदा जल गए। घर का सामान जल कर नष्ट हो गया। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। ग्रामीण की बेटी की शादी है। जिसके लिए वह पशुओं को बेचने की तैयारी कर रहा था। गांव में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां ने परिवार को ढांढस बंधाया।
थाना क्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव निवासी सैयद करीम के घर डिबिया जल रही थी। पास में ही भैंस, दो जवान कटिया, कटरा और बकरी बंध रही थी। परिवार गहरी नींद में सो रहा था। रात तीन बजे की घटना है। अचानक डिबिया गिरने से घर में आग लग गई। घर में पड़े छप्पर ने आग पकड़ ली। परिजन जागते इससे पहले ही पास में बंध रहे पशुओं को आग ने चपेट में ले लिया।
आंख खुलने पर परिवार ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुन ग्रामीण आए। मगर अंदर बंध रहे पशुओं को नहीं बचाया जा सका। पांचों पशुओं की जल कर मौत हो गई। घर का सारा सामान खाक हो गया। सैयद करीम की बेटी की शादी है।
विज्ञापन
वह बेटी की शादी के लिए पशुओं को बेचने की तैयारी कर रहा था। ग्रामीण के घर आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां सैदपुर इम्मा पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।