{"_id":"62e1973e70fbb04836152a4d","slug":"hotel-operator-s-wife-raped-by-entering-the-house-case-registered-jpnagar-news-mbd435996592","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: घर में घुसकर होटल संचालक की पत्नी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर आरोपी की मां ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: घर में घुसकर होटल संचालक की पत्नी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर आरोपी की मां ने की मारपीट
Thu, 28 Jul 2022 08:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:48 AM IST
सार
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में होटल संचालक का परिवार रहता है। आरोप है कि पिछले तीन माह से जैसे ही होटल संचालक घर से अपने होटल पर जाता है। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करता है। किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर होटल संचालक की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी डरा धमकाकर तीन माह से लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी की मां से की तो उसने मारपीट की। मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में होटल संचालक का परिवार रहता है। आरोप है कि पिछले तीन माह से जैसे ही होटल संचालक घर से अपने होटल पर जाता है। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करता है। किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। तीन महीने से आरोपी लगातार होटल संचालक की पत्नी के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी की मां से की तो उसने गालीगलौज और मारपीट की। होटल संचालक पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। लगातार उत्पीड़न से परेशान महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। घटना की जानकारी मिलते ही होटल संचालक के होश उड़ गए। वह पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।