फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hospital administration tired to see the number of injured person

अमरोहा में घायलों की संख्या देख अस्पताल प्रशासन के हाथ-पैर फूले

Sat, 22 Sep 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा। Updated Sat, 22 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
hospital administration tired to see the number of injured person
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे। - फोटो : amar ujala
डिडौली थाना क्षेत्र के जोया-संभल मार्ग स्थित पलौला गांव में टायर फटने के बाद ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही बस में मौजूद सभी 80 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सवारियों की चीख पुकार से पलौला अड्डे पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़ पड़े और राहत कार्य में लग गए।  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जनपद भर की 13 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जोया सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

घायलों की भारी तादात देखकर अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उपचार के लिए इमरजेंसी के अलावा अन्य स्टाफ को भी बुला लिया गया। दुर्घटना में छात्र सहित पांच लोगों की मौत हो गई। डीएम और एसपी ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी। शुक्रवार को अमरोहा से जोया होकर संभल के लिए फर्राटा भर रही ओवरलोड बस जैसे ही डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पलौला पहुंची तभी बस का अगला टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और पलौला गांव के अड्डे पर बने टीन शेड और कीकड़ के पेड़ के बीच जाकर पलट गई। बस में करीब 80 से अधिक सवारियां थीं। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे का दर्दनाक मंजर देख पलौला और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। पहले बस के ऊपर गिरे कीकड़ के पेड़ को काटकर हटाया और बस का आधा हिस्सा काटकर घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 और102 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर दीपक भी 13 एंबुलेंसों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एक के बाद एक घायलों को एंबुलेंस के जरिए जोया सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की भीड़ को देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। आनन फानन में इमरजेंसी के अलावा अन्य स्टाफ को भी घायलों के उपचार के लिए लगाया। अस्पताल आंकड़ों के मुताबिक जोया सीएचसी और जिला अस्पताल में करीब 80 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराए गए थे। इसमें से गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को मुरादाबाद और मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डीएम हेमंत कुमार और एसपी डा. विपिन ताडा ने घायलों का हालचाल जाना। यहां मौजूद सीएमओ रमेश चंद शर्मा व अन्य स्टाफ को घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल स्टाफ को दो टूक चेतावनी दी, घायलों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, लगातार घायलों की संख्या बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन के हाथपांव फूलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed