फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home guard, worried about debt and daughter's marriage, hanged himself

Amroha News: होमगार्ड ने आम के बाग में फंदे पर लटक कर दी जान, बेटी की शादी को लेकर थे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Home guard, worried about debt and daughter's marriage, hanged himself
कर्ज और बेटी की शादी की चिंता में डूबे होमगार्ड ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमरोहा। बेटी की शादी को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहे होमगार्ड सत्यपाल सिंह (50) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सोमवार की रात अमरोहा में ड्यूटी करके घर के लिए निकले थे, लेकिन गांव से करीब चार किलोमीटर दूर आम के बाग में शव मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। घटनास्थल पर ही खड़ी होमगार्ड की बाइक से उनका मोबाइल और सुसाइड नोट मिला है।

मृतक होमगार्ड सत्यपाल सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के ढक्का गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी तारावती के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी किरन की शादी तय हो गई थी। नौ अप्रैल को उसकी बरात आनी है। सोमवार की सुबह लग्न की रस्म अदायगी हुई। बेटी की शादी को लेकर सत्यपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे सत्यपाल सिंह ड्यूटी पर गए थे। रात करीब 10 बजे तक उन्होंने अपने साथी होमगार्ड मकरंद के साथ अमरोहा नगर के कैलसा चौराहे पर ड्यूटी की थी। जिसके बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल गए थे। लेकिन सत्यपाल सिंह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब सत्यपाल सिंह के लापता होने की जानकारी उनके साथी होमगार्डों को लगी तो वह भी उनकी तलाश में जुट गए। अमरोहा नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार की सुबह नाजरपुर खुर्द गांव के लोग खेतों पर निकले तो आम के बाग में सत्यपाल सिंह का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह का निर्देश पर सीओ सिटी अरुण कुमार और अमरोहा नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी भी पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें होमगार्ड सत्यपाल सिंह के कर्ज में डूबने से लेकर बेटी की शादी में आ रही उलझन की बात लिखी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि होमगार्ड सत्यपाल सिंह ने सुसाइड की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
----------------
सुसाइड नोट में ये लिखा

मैं सत्यपाल सिंह ग्राम ढक्का अत्यंत दुखी हूं, मैं और मेरे परिवार कर्ज में डूब गया। मुझे बेटी की शादी करने के लिए और कर्ज लेना पड़ा। फिर भी शादी का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। मुझे दो गांव की राजनीति ने बर्बाद कर दिया। अतः श्रीमान डीएम साहब से मेरा अनुरोध है कि मेरी संपत्ति मेरे परिवार को मिलनी चाहिए। मैं अपने आप आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी बेटी की शादी हो जानी चाहिए।
-सत्यपाल सिंह
---------------------
यूपी पुलिस में कांस्टेबल है बेटी का मंगेतर
घटनास्थल पर परिजनों ने बताया कि मृतक सत्यपाल सिंह ने अपनी बेटी किरन की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की है। वह युवक यूपी पुलिस में कांस्टेबल है।
----------------
बिजली विभाग में प्राइवेट मीटर रीडर है होमगार्ड का बेटा
मृतक होमगार्ड सत्यपाल सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटी व एक बेटा दिनेश है। बेटा दिनेश बिजली विभाग में प्राइवेट मीटर रीडर है। जबकि उनकी दूसरी बेटी का नाम मिशु है।
----------------
बेटी की लग्न लिखवा कर ड्यूटी पर आए थे सत्यपाल
परिजनों के मुताबिक मृतक सत्यपाल सिंह के की बेटी किरन की शादी 9 अप्रैल को होनी है। इसलिए सोमवार की सुबह घर पर लग्न लिखी गई थी। इसके बाद दोपहर तीन बजे सत्यपाल सिंह ड्यूटी पर अमरोहा आए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

---------------
सुसाइड नोट ने पुलिस को उलझाया
मृतक होमगार्ड सत्यपाल सिंह ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें कई चीजें पुलिस को उलझाने वाली हैं। सुसाइड नोट में सत्यपाल सिंह ने लिखा है कि वह कर्ज में डूब गया। आखिर उनके ऊपर कितना कर्ज है, जिसकी वजह से उन्हें सुसाइड करना पड़ा। एक सवाल यह भी है कि उन्होंने लिखा है कि दो गांव की राजनीति ने बर्बाद कर दिया। आखिर दो गांव कौन-कौन से हैं, और मृतक होमगार्ड सत्यपाल सिंह के साथ क्या राजनीति हुई जिसकी वजह से उन्होंने जान दे दी। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम करने के बाद इन सवालों के जवाब तलाशने की बात कह रही है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed