फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holi fun is incomplete without Naseem's cap

Amroha News: नसीम बेग की टोपी के बिना अधूरी है होली की मस्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Holi fun is incomplete without Naseem's cap
अमरोहा। रंगाें और आपसी सौहार्द के त्योहार होली पर नसीम बेग के हाथाें बनी रंग-बिरंगी टोपी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनेगी। यह टोपियां हुरियारों को भी भाईचारे के रंग से सराबोर करेंगी। उनकी टोपी के बिना यहां होली की मस्ती अधूरी ही है। अमरोहा ही नहीं अन्य जिलों और प्रदेशों में उनकी टोपियां अलग पहचान बन चुकी है। होली को देखते हुए होली की टोपियों की मांग बढ़ गई है। मांग को पूरा करने के लिए वह दिन रात टोपियों को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

होली आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का त्योहार है। जिसमें पुराने गिले शिकवों को भुलाकर लोग एक दूसरे के गले मिल त्योहार मनाते हैं। रंगों के इस त्योहार में नसीम बेग की बनाई टोपी भी हुरियारों में उत्साह का रंग भरेगी। यह पहला मौका नहीं है जब नसीम बेग की टोपी होली पर हुरियारों के सिर का ताज बनेगी। या यूं कहा जाए कि होली की मस्ती नसीम बेग की टोपी के बिना अधूरी ही है। अब होली के नजदीक आते ही नसीम बेग ने टोपियां बनाने का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। उनकी बनाई अलग-अलग डिजाइन और रंगों की टोपियां हुरियारों को बेहद पसंद आती हैं। जिसकी डिमांड अमरोहा व आस पास के जनपद ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी जमकर होती है।
विज्ञापन

-------

पचास सालों से टोपी बना रहे नसीम
शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी नसीम बेग का टोपी बनाने का पुश्तैनी काम है। उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी इस काम में लगी है। वह लगभग पिछले पचास वर्षों से अलग-अलग त्योहारों व चुनाव के मौकों पर टोपी बनाने का काम करते हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी उनकी बनाई जय श्रीराम लिखी केसरिया टोपी की खूब मांग हुई थी। अब होली पर उनके द्वारा बनाई गई टोपियां हुरियारों के सिर पर सजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

दूसरे प्रदेशों से भी मिले ऑर्डर
अपने जिले और प्रदेश के दूसरे शहरों के अलावा अन्य प्रदेशों मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार आदि से भी नसीम बेग को होली की सात लाख टोपियों को तैयार करने के ऑर्डर मिले हैं। जिनको पूरा करने के लिए वह रात दिन टोपियां बनाने के काम में लगे हैं।

-----

सौ से अधिक महिलाओं को मिल रहा रोजगार
नसीम बेग की टोपियां बनाने के व्यवसाय ने सौ से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है। वह दिल्ली से आने वाले टोपियां बनाने के कच्चे माल की कटिंग कर महिलाओं को उपलब्ध कराते हैं। महिलाएं घरों से टोपियों की सिलाई कर वापस उनके पास पहुंचाती हैं। जिनको प्रति पीस के हिसाब से भुगतान किया जाता है। इस तरह महिलाओं को भी घर बैठे ही रोजगार मिल जाता है, और आय भी होती है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed