{"_id":"65f879f2ce961a6880050d5b","slug":"holi-excitement-in-the-markets-abundance-of-colors-jpnagar-news-c-284-1-smbd1014-115761-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाजारों में होली का खुमार, रंग-गुलाल की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाजारों में होली का खुमार, रंग-गुलाल की बहार
विज्ञापन
अमरोहा। रंगों के त्योहार होली का खुमार बाजार पर चढ़ने लगा है। दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ आकर्षक पैकिंग में तरह तरह के गिफ्ट पैक दिखने लगे हैं। हर दिन बाजार में रौनक बढ़ रही है। दुकानें सज रही हैं और लोगों में उत्साह बढ़ रहा है।
24 मार्च को होली का त्योहार है। जिसके चलते बाजार में अब धीरे-धीरे होली का रंग चढ़ता जा रहा है। विभिन्न प्रकार के रंग, गुलाल, पिचकारी आदि से बाजार सज गए हैं। नई तरीके की बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, काॅर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं। महिलाएं चिप्स-पापड़ और अन्य खाने-पीने की चीजों को सहेजने में जुटी हैं। किराना की दुकानों पर चिप्स, पापड़ समेत विभिन्न प्रकार के उत्पाद दिख रहे हैं।
-- -- -- -