{"_id":"69a0a09c212a1dc9650e50ee","slug":"holi-colours-spread-across-the-city-markets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158273-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर के बाजारों पर चढ़ा होली का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर के बाजारों पर चढ़ा होली का रंग
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर के बाजारों में होली का उल्लास साफ नजर आने लगा है। तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा, जिसे लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-गुलाल, पिचकारियों और विभिन्न आकर्षक उत्पादों से सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
खासकर बच्चे और युवा वर्ग नई-नई डिजाइन की पिचकारियों और हर्बल रंगों की खरीदारी में जुटे हैं। इस बार बाजार में कई नए और अनोखे आइटम उपलब्ध हैं। बाहुबली, अमेरिकन, कैप्टन, कार्टून और प्रेशर पिचकारी बच्चों को खासा आकर्षित कर रही हैं। टैंक वाली पिचकारी की मांग भी खूब देखी जा रही है। इसके अलावा फॉग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, रंगीन अनार और पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल लोगों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कंपनियों ने नए प्रयोग करते हुए कई आधुनिक और सुरक्षित उत्पाद बाजार में उतारे हैं।
मुखौटों और टोपी की दुकानों पर भी भीड़ नजर आ रही है। सामान्य टोपियों के साथ बालों वाली टोपी, शेर-चीता जैसे जानवरों के मुखौटे, कार्टून कैरेक्टर और डरावने चेहरे वाले मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं। रंग-बिरंगे फॉग स्प्रे और पानी में घुलने वाले हर्बल रंगों की मांग बढ़ रही है, क्योंकि लोग त्वचा की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वहीं, व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।