फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holi celebrated

जिलेभर में धूमधाम से मनी होली, रंगों से सराबोर रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated
सैदनगली में होली के हुड़दंग में शामिल लोग। - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। आपसी भाईचारे का त्योहार होली सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ हुड़दंगी नजर आए। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा शहर रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। बच्चों ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं सड़कों पर कई जगह खुलेआम जाम छलकते रहे। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह को ही बच्चों ने पिचकारी लेकर घरों से बाहर निकलकर राहगीरों पर रंग डालना शुरू कर दिया था। होली खेलने वाले मस्तानों की टोलियां घरों से निकल पड़ी। अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं और युवतियों ने भी जमकर होली खेली। एक-दूसरे को पानी के रंगों से भिगोकर सराबोर कर दिया। बच्चे अपने घर की छतों से आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी और गुब्बारों से रंग डाल रहे थे। वहीं, युवक और युवतियां अपनी टोलियों में रंगों से सराबोर हो रहे थे। रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। होली पर तरह-तरह के व्यंजनों का भी जायका लिया। युवाओं ने मोहल्लों में डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भी जमकर खेली होली
अमरोहा। जोया रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में होली पर व्यवस्था की गई थी। जिले के सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, डीएम आवास पर एडीएम विनय कुमार सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह और एसडीएम विवेक यादव समेत कई अधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्र के साथ होली खेली। इस दौरान यहां राजनैतिक दल के लोग और व्यापारी पहुंचे और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में घुत होकर खूब काटा हुड़दंग
अमरोहा। होली के हुड़दंग में युवा किसी से पीछे नहीं रहे। घर से लेकर मुख्य चौराहों तक जाम छलकते दिखाई दिए। रंगों में सराबोर युवाओं में किसी का भय तक नहीं दिखा। होली के मौके पर पुलिस कर्मी भी देखकर चुपचाप अपनी ड्यूटी करते रहे और यही बोले होली है...।
पुलिस भी रही सक्रिय
अमरोहा। होली के हुड़दंग के बीच पुलिस बेहद सक्रिय दिखाई दी। प्रमुख चौराहों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को भी अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। गांव में हलका दरोगा और सिपाही नजर बनाए रहे।

पक्के रंगों से किया परहेज, अबीर-गुलाल का अधिक प्रयोग
अमरोहा। इस बार होली पर पक्के रंग कम बल्कि अबीर-गुलाल का सर्वाधिक प्रयोग हुआ। अधिकांश लोगों के हाथों में गुलाल की पुड़िया ही दिखाई दी। कुछ अवश्य रंगों से होली खेलते दिखाई दिए। कई लोगों का कहना था कि केमिकल वाले रंगों से इस बार उन्होंने परहेज ही किया है।

गजरौला थाने में महिला पुलिसकर्मियों के परिवार और बच्चों के संग होली खेलतीं एसपी सुनीति।

गजरौला थाने में महिला पुलिसकर्मियों के परिवार और बच्चों के संग होली खेलतीं एसपी सुनीति।- फोटो : GAJRAULA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed