फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hiway jaam

जाम का झाम : हाईवे पर 12 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
hiway jaam
ब्रजघाट में पितृपक्ष अमावस्या पर गंगा नदी के पुल पर जाम में फंसे रेंगते वाहन। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। पितृपक्ष अमावस्या पर उमड़े आस्था के सैलाब से हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया। दिल्ली समेत कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं द्वारा वहां पार्किंग स्टैंड फुल हो जाने के कारण अपने-अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक जाम में फंसे छोटे-बड़े वाहन रेंग-रेंगकर ही गुजरे। दोपहर के बाद भीड़ कम हुई तो यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

पितृपक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए ब्रजघाट में बुधवार की शाम से दिल्ली, एनसीआर आदि के साथ ही राजस्थान और हरियाणा राज्य से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। ब्रजघाट में हाईवे से सटे रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्किंग स्टैंड में वाहनों की कतारें लगी थीं। यही वजह रही कि श्रद्धालुओं ने अपने-अपने वाहन ब्रजघाट में गंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के सामने सड़क पर ही लगा दिए। इससे वहां धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया था। बुधवार की रात 12 बजे जाम ने हाईवे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ब्रजघाट में हालात बेकाबू होते देख आनन-फानन में पीएसी की टुकड़ी भी बुलाई गई। गढ़ और गजरौला पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में जाम खुलवाने की जद्दोजहद में रात भी पसीना बहाती रही। दोपहर 12 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed