फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   histrisheetar arrested

चोरी की तीन बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
histrisheetar arrested
अमरोहा पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर शहजाद आलम। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दिल्ली एनसीआर से चोरी की गई तीन बाइक बरामद हुईं। हिस्ट्रीशीटर पर हत्या, गैंगेस्टर समेत 11 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर जनपद पुलिस ने शाम छह बजे से साढे़ आठ बजे तक वाहन चेकिंग की थी। नगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार अपनी टीम के साथ कांठ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बाइक चेकिंग के लिए रोकी। बाइक सवार रुकने की बजाए तेजी से भाग निकला। शक होने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक के कागज मांगे तो युवक बगले झांकने लगा। पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए नंबर चेक किया तो बाइक चोरी की निकली। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शहजाद आलम निवासी एबजाबाद थाना अमरोहा देहात बताया। जिसकी निशानदेही पर खंडहरनुमा मकान से चोरी की दो ओर बाइक बरामद हुईं। कुल मिलाकर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कीं। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शहजाद पर हत्या, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, हत्या की कोशिश और बलवा जैसे 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed