फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   History-sheeter shot dead 50 meters from police outpost.

Amroha News: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot dead 50 meters from police outpost.
अमरोहा। शहर में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे जट बाजार पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर हिस्ट्रीशीटर अफ्फान कुरैशी (25) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अफ्फान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी लखन सिंह यादव और एएसपी अखिलेश भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना निवासी हिस्ट्रीशीटर अफ्फान कुरैशी की मोहल्ले में ही मीट की दुकान थी। मंगलवार रात वह अपने भाई फैजान और दोस्त शहबाज के साथ किसी काम से जट बाजार गया था। दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 10:20 बजे दोनों भाई जट बाजार पुलिस चौकी के पीछे गली में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पहुंचे युवकों ने पीछे से अफ्फान के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अफ्फान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई फैजान की तहरीर पर मोहल्ला कटकुई निवासी शानदार, कामरान व अरहम, शिवद्वारा निवासी शन्नू तथा राजू सराय निवासी शहजाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। परिजनों ने पैसों के लेनदेन का विवाद बताया है, जबकि पुलिस की जांच में पुराना झगड़ा भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। अफ्फान के खिलाफ सीएए-एनआरसी हिंसा समेत करीब दस मुकदमे सामने आए हैं। हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
गोली लगते ही जमीन पर गिरा अफ्फान, मची भगदड़
मंगलवार रात जट बाजार में अचानक गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली लगते ही अफ्फान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अफ्फान को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

गोली से टूट गई थी सिर की हड्डी, फट गया था दिमाग
पुलिस के मुताबिक बुधवार को अफ्फान के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हमलावरों ने अफ्फान के पीछे से गर्दन के ऊपर सिर में 315 बोर की गोली मारी थी। गोली सिर के भीतर ही फंस गई। गोली लगने से सिर की अंदरूनी हड्डी टूट गई और दिमाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर चोट के कारण अफ्फान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच में शामिल कर लिया है।

0000
पुलिस का दावा: हिस्ट्रीशीटर था अफ्फान
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक अफ्फान के खिलाफ पुलिस अभिलेखों में वर्ष 2019 से 2024 तक 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसके खिलाफ आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम और उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हुए। रिकॉर्ड में वर्ष 2019 के दो, वर्ष 2020 के दो, वर्ष 2021 का एक, वर्ष 2023 और 2024 में भी पांच मामले दर्ज हुए। इनमें मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, पशु क्रूरता और अन्य आरोपों से संबंधित धाराएं शामिल हैं। सभी मामलों में पुलिस की ओर से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अफ्फान हसनपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed