{"_id":"650be01df357860fd70cf994","slug":"history-sheeter-shot-and-injured-referred-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-5100-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल किया, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल किया, रेफर
Thu, 21 Sep 2023 11:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। पुरानी रंजिश के चलते थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हितेश को शेरपुर मार्ग पर ग्राम खाबड़ी के निकट गोली मार कर घायल कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। हितेश की माता की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम कलाली निवासी हितेश थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से अपने दोस्तों के साथ शेरपुर की ओर जा रहा था। हितेश की माता केशोदेवी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक हितेश मजदूरी की तलाश में जा रहा था। ग्राम खाबड़ी के निकट एक कार में सवार होकर सुरजीत निवासी ग्राम शाहपुर रझेड़ा ने अपने दोस्तों के ओवरटेक कर हितेश की बाइक रोक ली। कार से उतर कर सुरजीत ने उसके बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली हितेश के पेट में लगी। गोली लगते ही हितेश नीचे गिर गया। हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हितेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि केशोदेवी की तहरीर पर सुरजीत निवासी ग्राम शाहपुर, सनी निवासी ग्राम अम्हेड़ा, हनी निवासी ग्राम कलाली, रोहित निवासी ग्राम झुझैला चक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष का कहना था कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। हितेश पर डकैती व लूट आदि के कई मुकदमे चल रहे हैं।