फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   highway jaam many hours

पुलिया निर्माण के चलते रही जाम की स्थिति, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
highway jaam many hours
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में संभल बाईपास मार्ग पर ग्रीन सिटी के पास मार्ग चौड़ीकरण के चलते हो रहे पुलिया निर्माण से दिनभर जाम की स्थिति रही। कई बार 20-20 मिनट के लिए जाम लग गया। जाम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताते चले कि गजरौला से संभल तक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक पुलिया का निर्माण ग्रीन सिटी के पास हो रहा है। जिसमें आधा मार्ग की खुदाई हुई। जिसके चलते मार्ग संकरा हो गया। यहां से गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों को गुजरने में परेशानी हुई। दूर-दूर तक मार्ग पर जाम वाहनों की लाइन लगी रही। हालांकि वाहन रेंगते रहे। कई बार बीस-बीस मिनट के लिए वाहनों के पहिये थम गए। सुबह दस बजे से ही आवागमन में दिक्कत होनी शुरू हो गई। जो शाम तक रही। जाम की स्थिति के चलते लोगों ने अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरना शुरू कर दिया। बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देरशाम मार्ग पर कुछ जगह खुलने से स्थिति सामान्य हो पाई। तीन दिन पूर्व गजरौला मार्ग पर गांव मनौटा में भी पुलिया निर्माण के दौरान भूसे से भरा ट्रक फंस जाने से जाम लग गया था। जिससे लोगों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed