{"_id":"69ed1fa12238278d9f0b9369","slug":"high-speed-car-overturns-youth-killed-4-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162353-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की माैत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की माैत, 4 घायल
Sun, 26 Apr 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर वेंक्टेश्वरा विवि के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, गजरौला की एमडीए कॉलोनी निवासी गॉडविन शनिवार को अपने दोस्त विमल, विनीत, आमोद और प्रिंस के साथ कार से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे फ्लाईओवर से पहले कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को सड़क किनारे कराकर घायलों को बाहर निकाला।
इस दौरान गॉडविन की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य चारों युवक गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। गॉडविन गजरौला की एमडीए कॉलोनी निवासी सुनील कुमार का पुत्र था। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।