फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High school will be held from 8 am and Inter compartment examination will be held from 2 pm

सुबह 8 बजे से हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से होगी इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
High school will be held from 8 am and Inter compartment examination will be held from 2 pm
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में कम अंक वाले छात्रों की कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा 27 अगस्त (आज) राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। दो पालियों में करीब 291 छात्र परीक्षा देंगे। सुबह आठ बजे से हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से इंटर की परीक्षा होगी। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट इंटरमीडिएट के 124 और हाईस्कूल के 167 छात्रों ने कंपार्टमेंट / इंप्रूवमट के लिए आवेदन किया है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 27 अगस्त को आज परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से दोपहर सवा 11 बजे तक चलेगी। इसमें हाईस्कूल के विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा 5 बजे तक होगी। इसमें इंटर के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक एवं कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर क्रियाशील रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed