{"_id":"64d7e9f31b9e79e23009f9a4","slug":"high-alert-in-the-district-regarding-independence-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2785-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिले की सीमाएं सील रहेंगी। असामाजिक तत्वों और बाहर से आने वालों की हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस रात में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग अभियान चला रही है। संदिग्धों पर खुफिया तंत्र की निगाहें टिकी हैं।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला आई अलर्ट पर रहेगा। जिसके मद्देनजर सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शहर-कस्बों में चेकिंग करेंगे। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए जाएंगे। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार बसों की चेकिंग के साथ ही मुसाफिरों के संदिग्ध सामान की तलाशी कर रही है। पुलिस ने शहर के सभी होटलों संचालकों से संदिग्धों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। शहर के प्रमुख होटलों पर भी पुलिस की नजर है।
एसपी के मुताबिक शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के अलावा स्थानीय पुलिस को सादे कपड़ों में लगाया गया है। जिले की सीमाएं सील रहेंगी। गैर जनपदों को जोड़ने वाले 32 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह की मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस क्रम में शनिवार की रात अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के टीपी नगर चौराहा समेत कई स्थानों में सघन चेकिंग की।