फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High alert in Amroha regarding Lakhimpur episode

लखीमपुर प्रकरण को लेकर अमरोहा में हाई अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
High alert in Amroha regarding Lakhimpur episode
अमरोहा। लखीमपुर प्रकरण को लेकर अमरोहा जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एलआईयू और इंटेलिजेंस विभाग सतर्क हो गया है। किसान नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी का जाल बिछा दिया गया है। वहीं जनपद के सभी व्हाट्सएप ग्रुपों पर साइबर सैल की निगाह है। झठी अफवाह फैलाने वाले रडार पर रहेंगे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार से किसानों की मौत के बाद माहौल गरमा गया है। किसानों में आक्रोश फैल गया है। देर शाम तक लखीमपुर खीरी में बवाल जारी रहा। ऐसी स्थिति में अमरोहा जिला प्रशासन सतर्क हो गया। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों ने अधीनस्थों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने नसीहत दी है। दोनों अफसरों ने बताया कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए एलआईयू से लगातार इनपुट लिया जा रहा है। वहीं दोनों अफसरों ने निर्देश पर साइबर सैल ने सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed