{"_id":"682ce2e4639e6f90c30d8473","slug":"here-not-ka-for-book-but-ka-for-current-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140268-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यहां क से किताब नहीं, क से करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यहां क से किताब नहीं, क से करंट
Wed, 21 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 21 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भले ही हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हों, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्थाएं अभी भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं हैं। स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइनें हटाने की कवायद के बावजूद जिले में करीब नौ स्कूलों के ऊपर से अभी भी एचटी लाइनें गुजर रही हैं, जो बच्चों के लिए कभी भी गंभीर खतरे का कारण बन सकती हैं।
बेसिक शिक्षा के अंतर्गत जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं, जहां लगभग एक लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन स्कूलों में बच्चों की सुविधाओं के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जाता है, जिसमें मिड डे मील, निशुल्क किताबें और यूनिफॉर्म भी सरकार की ओर से प्रदान किए जाते हैं।
लेकिन कई स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चे खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। जिले में नौ ऐसे स्कूल हैं, जहां स्कूल के ऊपर या नजदीक से एचटी लाइनें गुजर रही हैं, जिनसे बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
गेट पर लगा पोल, हर समय रहता है खतरा
आदमपुर। हसनपुर ब्लाॅक के गांव शाहदरा मिलक में बने प्राथमिक विद्यालय के गेट पर एक एचटी लाइन का पोल लगा है, जिस पर एक छोटा ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। यह स्थिति बच्चों के लिए रोजाना खतरा बनकर रहती है।
ग्रामीणों ने कई बार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस लाइन को हटवाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल से इस लाइन को हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
-- -
स्कूल में ही पोल पर लगा ट्रांसफार्मर, हर वक्त मंडराता है खतरा
मंडी धनौरा। मंडी धनौरा क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइनें गुजर रही हैं, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। क्षेत्र के अहरोला माफी, मिलक मोहम्मदपुर पट्टी और सुनगढ़ माफी के परिषदीय स्कूलों में स्कूल परिसर के बीचों-बीच से ही बिजली की हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति पीएमश्री संविलियन विद्यालय सुनगढ़ माफी की है, जहां स्कूल परिसर के भीतर ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका बनी रहती है। संवाद
-- -
बिजली की लाइन से रहता है खतरा
हसनपुर। क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइनें स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी में भी स्कूल के पास से गुजर रही बिजली की लाइन बच्चों के लिए खतरा बनी रहती है। संवाद
-- -
जिलेभर में परिषदीय स्कूलाें के ऊपर से गुजर रहीं बिजली की लाइनों को हटवाने के लिए बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया है। जिसके बाद कई स्कूलों के ऊपर से लाइनों को हटवा भी दिया गया है। फिलहाल करीब नौ स्कूलों के ऊपर से लाइन हटवाए जाने का काम किन्हीं कारणों से नहीं हो सका है। लाइनों को हटवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सतवीर सिंह, डीसी निर्माण