फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Helper scorched due to high tension line

Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हेल्पर झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Helper scorched due to high tension line
बुरावली (अमरोहा)। उझारी-बुरावली मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक से टच हो गया, उसमें सवार हेल्पर झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिहार के पटना क्षेत्र के छपरा निवासी शिराज पुत्र अकमुल्ला कुरैशी ट्रक पर हेल्पर है। बृहस्पतिवार को वह ट्रक में सवार होकर बिहार से लुधियाना जा रहा था। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन की वजह से बुरावली में पुलिस ने ट्रक को हसनपुर की दिशा में नहीं जाने दिया और ट्रक को रोक लिया। यहां से ट्रक चालक उझारी की दिशा में ट्रक लेकर चल दिया। ट्रक बुरावली में उझारी अड्डे पर पहुंचा तो ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली का तार ट्रक से टच हो गया। ट्रक में बैठा बिहार के युवक सिराज बुरी तरह से झुलस कर ट्रक से नीचे गिर गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। युवक को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। काफी देर बाद युवक को होश आया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed