{"_id":"63641351b7ae0c3f39054ab3","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-run-on-the-highway-from-this-afternoon-gajraula-news-mbd4462142108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर से हाईवे पर नहीं दौड़ सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर से हाईवे पर नहीं दौड़ सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। उनको वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
टीएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान हाईवे पर एंबुलेंस और आवश्यक वस्तु लदे वाहन ही दौड़ सकेंगे। दस नवंबर तक भारी और माल वाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। ब्रजघाट गंगा पुल पर पार्किंग किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। अमरोहा और मुरादाबाद की तरफ से तिगरी मेले आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ब्रजघाट के निकट पलवाड़ा में पार्क कराए जाएंगे। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
रूट डायवर्जन
दिल्ली से मुरादाबाद : छिजारसी टोल से वाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर गंतव्य को रवाना होंगे।
दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर वाया मेरठ, मवाना, बैराज होकर गुजारा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली : दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रोककर संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से गुजारा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ : मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से मेरठ तक निकाला जाएगा।
बिजनौर से अमरोहा : बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा से गुजारा जाएगा।
अमरोहा से संभल : बिजनौर की तरफ से जो वाहन अमरोहा होकर संभल और चंदौसी को जाएंगे, उनको जोया के निकट संभल चौराहा से असमोली, संभल होकर गुजारा जाएगा। इसके अलावा अमरोहा से अतरासी, हसनपुर, उझारी, सैदनगली और संभल से चंदौसी भेजा जाएगा।