{"_id":"6a74ea9aaeb915bf4a092e10","slug":"heavy-vehicles-diverted-on-the-highway-for-the-second-monday-one-way-traffic-arrangement-implemented-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169957-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दूसरे सोमवार के लिए हाईवे पर भारी वाहन डायवर्ट, वनवे व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दूसरे सोमवार के लिए हाईवे पर भारी वाहन डायवर्ट, वनवे व्यवस्था लागू
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के मद्देनजर जनपद पुलिस ने हाईवे पर एक बार फिर विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन पहले ही बंद कर दिया गया है।
अब रविवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान छोटे वाहनों का संचालन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली लेन को पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। वन-वे व्यवस्था के तहत सामान्य दिनों में मुरादाबाद से दिल्ली की ओर छोटे वाहनों का संचालन हो रहा है, लेकिन रविवार दोपहर से यह व्यवस्था भी समाप्त कर दी जाएगी। इसके बाद दोनों लेनों पर केवल कांवड़ यात्रा संचालित होगी।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार और अगले दिन पड़ने वाली शिवरात्रि के कारण कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत कई जनपदों के शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेने के लिए गुजर रहे हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। इसी को देखते हुए यातायात व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रक, कंटेनर, डीसीएम, रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें हाईवे के प्रमुख चौराहों, कट प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। संवाद

पोगल में एसएसपी रामबन ने आयोजित किया थाना दिवस, साइबर अपराध, नशे और सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया