{"_id":"579270294f1c1b3c50c4c163","slug":"heavy-rain-in-amrohapeopleare-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसा पानी, हुई परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुसा पानी, हुई परेशानी
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला जयओम नगर में जाम लगाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। झमाझम बारिश ने शुक्रवार को पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कचरे की वजह से जल निकासी बाधित होने से उफन रही नालियों का पानी सड़कों से बहने लगा। नतीजतन तमाम मोहल्लों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
घरों और दुकानों में पानी भरने और जलभराव से राहगीरों की खूब फजीहत हुई। जहां पानी घंटो बाद निकल गया, वहां सड़क पर फैले कचरे से शहर की सूरत बदतरीन हो गई। शुक्रवार की सुबह चार बजे से सात बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर के मोहल्ला कोट, आजाद रोड, जेएस हिंदू पीजी कालेज, बड़ा बाजार, कोतवाली के आसपास, मोहल्ला नल, घेर पछियां, घेर मुनाफ, मोहल्ला सद्दो आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक दिक्कत मोहल्ला कोट और जेएस हिंदू पीजी कालेज के बाहर हुई। सरकारी कार्यालय भी पानी में डूबे रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में जलभराव से कर्मचारियों को ऑफिस तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके अलावा कैलसा क्षेत्र, डिडौली में जलभराव की समस्या पैदा हुई। डिडौली ओवरब्रिज के किनारे सड़क पर जलभराव के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।