{"_id":"6ab6db284c9822ee950d4cd0","slug":"heavy-rain-alert-for-amroha-for-the-next-24-hours-advisory-issued-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173939-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से 24 घंटे अमरोहा में भारी बारिश का अलर्ट, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से 24 घंटे अमरोहा में भारी बारिश का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक अमरोहा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
डीएम ने नागरिकों से निचले और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। तेज बारिश के दौरान पानी भरे मार्गों पर वाहन चलाने और पानी की गहराई का अनुमान लगाए बिना वाहन उसमें उतारने से भी बचने को कहा गया है। बताया कि जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों, पुराने पेड़ों तथा होर्डिंग-बैनर जैसी अस्थायी संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों और ऊंची संरचनाओं के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। किसान भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें और बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बिजली के तार, ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों के आसपास पानी जमा होने पर उनसे दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने नागरिकों से मोबाइल फोन चार्ज रखने, टॉर्च, प्राथमिक उपचार सामग्री और जरूरी दवाएं तैयार रखने की अपील की है। किसी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05922-252100 और 05922-252800 पर संपर्क करें।