फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hearing in the 37-year-old Shia-Sunni riot case in Naugawan Sadat today

Amroha News: नौगावां सादात में 37 साल पुराने शिया-सुन्नी बवाल मामले की सुनवाई आज

Wed, 13 May 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 13 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the 37-year-old Shia-Sunni riot case in Naugawan Sadat today
अमरोहा। नौगावां सादात कस्बे में 37 साल पहले हुए शिया-सुन्नी पक्षों के बीच टकराव और थाने में बवाल के मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। यह मामला वर्तमान में एडीजी प्रथम न्यायालय में विचाराधीन है, जहां दोनों पक्षों की ओर से दलीलें प्रस्तुत की जा रही हैं।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज घटना 17 अगस्त 1989 की है, जिसे आज भी क्षेत्र के लोग भूले नहीं हैं। उस समय कस्बे में टेंपो स्टैंड को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के बीच विवाद गहराया था। शिया समुदाय द्वारा टेंपो स्टैंड को नई बस्ती से हटाकर मोहल्ला बुध बाजार में स्थानांतरित करने के बाद विवाद और बढ़ गया था, जिसका सुन्नी पक्ष विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान की कोशिश चल रही थी, तभी स्थिति अचानक बिगड़ गई। शिया समुदाय की बड़ी भीड़ थाने के बाहर इकट्ठी हो गई और नारेबाजी करते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भीड़ ने सुन्नी पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते थाने परिसर और आसपास का इलाका बवाल का केंद्र बन गया। भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया और एक दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। इसके बाद भीड़ की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाब में पुलिस और पीएसी ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। इस मामले में शिया पक्ष के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे और बाद में तत्कालीन चेयरमैन समेत करीब 65 लोगों को आरोपी बनाकर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार वशिष्ट ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 13 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed