{"_id":"67ec5488007c0c9612045c6a","slug":"health-services-will-improve-15-ayushman-arogya-mandirs-will-open-in-urban-areas-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-137179-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी क्षेत्र में खुलेंगे 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी क्षेत्र में खुलेंगे 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Wed, 02 Apr 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मरीजों की सहूलियत के लिए शहरी क्षेत्र में 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की तैयारी है। यह सेंटर खुलने के बाद गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन और कुपोषित बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी।
प्रत्येक केंद्र पर एक-एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अमरोहा शहर में बनने वाले पांच आरोग्य मंदिर दस अप्रैल तक चालू कर दिए जाएंगे। बाकी के लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन के आदेश पर पालिका क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना करने की तैयारी की जा रही है।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से आरोग्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्रों में ही आरोग्य मंदिर तैयार किए जाएंगे। अमरोहा, गजरौला और हसनपुर में इन केंद्रों की स्थापना की जानी है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक अमरोहा में पांच आरोग्य मंदिर तैयार कर दिए गए हैं। जिनमें पेटिंग, फर्नीचर, मेडिकल उपकरण की व्यवस्था कराई जा रही है, जो दस अप्रैल तक चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन आरोग्य मंदिरों के तैयार होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा, लोगों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
यह होंगी सुविधाएं
आयुष्मान मंदिर में गर्भावस्था व शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य शिशु देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था देखभाल, संचारी रोगों का प्रंबधन, खून की जांच, सामान्य बीमारियों का उपचार, दांत और आंखों के चिकित्सक की सुविधा होंगी।
चिकित्सक होंगे तैनात
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से इन आरोग्य मंदिरों में चिकित्सकों के साथ स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगे। जिससे किसी वहां आने वाले मरीज को बेहतर उपचार मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -
किराए के भवन में बनेंगे आरोग्य मंदिर
डीपीएम भानु प्रकाश ने बताया कि ये आरोग्य मंदिर किराए के भवन में स्थापित किए जाएंगे। जिसमें सभी सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। गजरौला और हसनपुर में निजी भवनों की तलाश की जा रही है, जैसे ही भवन मिलता है तो उसमें आरोग्य केंद्र चालू करा दिया जाएगा।
-
अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पांच आरोग्य मंदिर जल्द ही चालू करा दिए जाएंगे, अन्य 10 आरोग्य मंदिरों को भी जल्द भी स्थापित कर स्वास्थ्य सेवा चालू करा दी जाएगीं।-- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
प्रत्येक केंद्र पर एक-एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अमरोहा शहर में बनने वाले पांच आरोग्य मंदिर दस अप्रैल तक चालू कर दिए जाएंगे। बाकी के लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन के आदेश पर पालिका क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से आरोग्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्रों में ही आरोग्य मंदिर तैयार किए जाएंगे। अमरोहा, गजरौला और हसनपुर में इन केंद्रों की स्थापना की जानी है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक अमरोहा में पांच आरोग्य मंदिर तैयार कर दिए गए हैं। जिनमें पेटिंग, फर्नीचर, मेडिकल उपकरण की व्यवस्था कराई जा रही है, जो दस अप्रैल तक चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन आरोग्य मंदिरों के तैयार होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा, लोगों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
यह होंगी सुविधाएं
आयुष्मान मंदिर में गर्भावस्था व शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य शिशु देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था देखभाल, संचारी रोगों का प्रंबधन, खून की जांच, सामान्य बीमारियों का उपचार, दांत और आंखों के चिकित्सक की सुविधा होंगी।
चिकित्सक होंगे तैनात
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से इन आरोग्य मंदिरों में चिकित्सकों के साथ स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगे। जिससे किसी वहां आने वाले मरीज को बेहतर उपचार मिल सके।
किराए के भवन में बनेंगे आरोग्य मंदिर
डीपीएम भानु प्रकाश ने बताया कि ये आरोग्य मंदिर किराए के भवन में स्थापित किए जाएंगे। जिसमें सभी सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। गजरौला और हसनपुर में निजी भवनों की तलाश की जा रही है, जैसे ही भवन मिलता है तो उसमें आरोग्य केंद्र चालू करा दिया जाएगा।
-
अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पांच आरोग्य मंदिर जल्द ही चालू करा दिए जाएंगे, अन्य 10 आरोग्य मंदिरों को भी जल्द भी स्थापित कर स्वास्थ्य सेवा चालू करा दी जाएगीं।