फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health services in CHC Dhabarsi are in a bad state, caesarean operations are not being performed

Amroha News: सीएचसी ढबारसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, नहीं हो पा रहे सिजेरियन ऑपरेशन

Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Health services in CHC Dhabarsi are in a bad state, caesarean operations are not being performed
ढबारसी (अमरोहा)।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। यहां लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी है।
एक बड़ी समस्या यह भी कि यहां सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केवल नॉर्मल डिलीवरी होती है। जब सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता होती है तो मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी इन दिक्कतों के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में पिछले काफी समय से लैब टेक्नीशियन नहीं है। इससे खून की जांच समेत विभिन्न प्रकार की जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। यहां एक्स-रे टेक्नीशियन की ड्यूटी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही रहती है, जिसमें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को एक्स-रे टेक्नीशियन ढबारसी सीएचसी में रहते हैं, जबकि मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को वह रहरा सीएचसी में सेवा देते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीज परेशान होते हैं। कई बार मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी लैब में महंगे टेस्ट कराने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ की अनुपलब्धता भी एक बड़ी समस्या है। ढबारसी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अक्सर झोलाछाप डॉक्टरों या फिर अमरोहा, गजरौला जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव में भी दिक्कतें आ रहीं हैं, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर बढ़ने का खतरा है।

-------------

सीएचसी में लैब टेक्नीशियन नहीं है। एक्स-रे टेक्नीशियन की ड्यूटी सप्ताह में मात्र तीन दिन रहती है। सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी नहीं है। लैब टेक्नीशियन की समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -डा.सतीशचंद्र भास्कर, प्रभारी सीएचसी ढबारसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed