फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health department will soon get ten MBBS doctors

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग को जल्दी मिलेंगे दस एमबीबीएस डॉक्टर

Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Health department will soon get ten MBBS doctors
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में चल रही डॉक्टरों की कमी जल्द पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही दस एमबीबीएस डॉक्टर मिल सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर के आवेदन और इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग को आठ एमबीबीएस समेत दस डॉक्टर मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के 20 पद खाली चल रहे हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

10 डॉक्टरों की तैनाती करनी है।सीएमओ के मुताबिक दस डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद कुछ राहत मिलेगी। इन डॉक्टरों की तनख्वाह एक लाख रुपये माह होगी। इससे पहले आठ एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस एमबीबीएस डॉक्टर के मिलने के बाद सभी की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। जैसे उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के लोग डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed