{"_id":"6ac7e81457d1cdcafc064398","slug":"health-department-team-forgot-its-file-in-a-sealed-shop-then-broke-the-seal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175067-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सील दुकान में अपनी फाइल भूली स्वास्थ्य विभाग की टीम, फिर तोड़ी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सील दुकान में अपनी फाइल भूली स्वास्थ्य विभाग की टीम, फिर तोड़ी सील
Fri, 09 Oct 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान सील की गई दुकान की सील कुछ ही मिनट बाद अपनी फाइल निकालने के लिए तोड़ने का मामला चर्चा में आ गया। भवालपुर अड्डे के पास असावर मार्ग पर बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डॉक्टर की दुकान पर छापा मारकर उसे सील किया था। कार्रवाई के करीब 10 मिनट बाद टीम को याद आया कि कर्मचारियों की एक फाइल दुकान के अंदर रह गई है।
टीम दोबारा मौके पर पहुंची और लोगों से फाइल के बारे में जानकारी की। पता नहीं चलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने दुकान की सील तोड़कर शटर उठाया। अंदर फाइल मिलने के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने टीम की गाड़ी को घेर लिया और किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया।
मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विरोध को देखते हुए टीम ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और वापस लौट गई। टीम जिस बुलेरो वाहन से पहुंची थी, उस पर एसीएमओ का लोगो लगा था। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।