{"_id":"68698e291980c21fe60af430","slug":"he-picked-up-an-11-month-old-child-from-his-home-and-ran-away-after-being-chased-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143159-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से 11 माह के मासूम को उठाया, पीछा करने पर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से 11 माह के मासूम को उठाया, पीछा करने पर छोड़कर भागा
Sun, 06 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
घर में सो रहे 11 महीने के बच्चे को युवक उठा कर भाग निकला। परिजनों ने शोर मचाकर पीछा किया तो आरोपी गांव के बाहर बच्चे को छोड़कर भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
यह मामला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर कलां का है। यहां मोहम्मद आमिर का परिवार रहता है। शुक्रवार रात में वह दुकान से सामान लेने गए थे। उनकी पत्नी किसी काम से कमरे में थी। उनका बेटा अयान (11 माह) आंगन में लेटा था। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और अयान को लेकर भाग निकला। उनकी पत्नी ने देखा तो शोर मचा दिया। शोर पर ग्रामीण एकत्र होकर उसके पीछे भागे। अपने को घिरता देखकर वह अयान को छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान सूचना मिलते ही डायल-112 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ करके लौट गई।