फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   He grabbed Rs 3 lakh by pretending to get a job

Amroha News: ताइक्वांडो ट्रेनर के बेटे को नौकरी का झांसा देकर तीन लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
He grabbed Rs 3 lakh by pretending to get a job
अमरोहा। नगर पालिका परिषद अमरोहा के कर्मचारी ने ताइक्वांडो ट्रेनर के बेटे की नौकरी पालिका में लगाने का झांसा देकर 3.15 लाख रुपये हड़प लिए। दो साल से अधिक समय बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ताइक्वांडो ट्रेनर ने अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मेघालय के शिलांग निवासी अकबरुद्दीन नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुल्लाना में पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। पेशे से वह ताइक्वांडो ट्रेनर हैं और हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंप कर बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात मोहल्ला पीरजादा निवासी नगर पालिकाकर्मी मंजर अली से हुई थी। मंजर अली ने बताया था कि वह पालिका अध्यक्ष और ईओ की गाड़ी चलाता है और दोनों से ही उसके करीबी संबंध है। मंजर अली ने ताइक्वांडो ट्रेनर के बेटे की नौकरी नगर पालिका में लगवाने की बात कही। उसकी बात पर विश्वास कर ताइक्वांडो ट्रेनर अकबरुद्दीन ने मई 2023 को मंजर अली को 3.15 लाख रुपये दे दिए। बाद में दो लाख रुपये और देने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंजर अली के मंसूबे भांपकर अकबरुद्दीन ने अपने रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि तकाजा करने पर मंजर अली ने अपने बेटे सलीम के साथ मिलकर उन्हें धमकाया और बाद में महिला से संबंधित झूठे मुकदमे में फंसा जेल भिजवाने की धमकी दी। ताइक्वांडो ट्रेनर अकबरुद्दीन का आरोप है कि मंजर अली शहर के सात अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये ले चुका है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका कर्मी मंजर अली व उसके बेटे सलीम के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, पालिका के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की बात सामने आई हैं। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed