{"_id":"5aa6e2d44f1c1ba3238b4dbb","slug":"hassen-not-attend-the-meeting-for-compromise-with-mohammad-shami","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं आईं हसीन जहां आज सुबह दस बजे होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं आईं हसीन जहां आज सुबह दस बजे होगी बात
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami with haseen jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलह समझौते की उम्मीद लिए कोलकाता में जुटे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों को हसीन जहां के वकील से चली बातचीत केबाद भी सोमवार को कामयाबी नहीं मिली। अलबत्ता मंगलवार सुबह दस बजे िफर मीटिंग होगी। जिसमें हसीन जहां के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं सोमवार रात आठ बजे शुरू हुई वार्ता साढ़े दस बजे तक चलती रही। मीटिंग में हसीन जहां के शामिल न होने से बात नहीं बन पाई।
मियां बीवी के विवाद को सुलझाने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदार शुक्रवार से कोलकाता में जमे हुए हैं। शमी के रिश्तेदार लगातार हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन के संपर्क में है। जाकिर हुसैन के जरिए ही लगातार सुलह समझौते की वार्ता चल रही है। हालांकि अभी तक शमी के रिश्तेदारों की हसीन जहां की सीधी बात नहीं हो पाई है। वहीं रविवार को हसीन ने वकील के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ बातचीत के सकारात्मक संकेत दिए थे। जिसे लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सोमवार की मीटिंग से काफी उम्मीदें थीं।
ऐसे में सोमवार की मीटिंग को निर्णायक माना जा रहा था। लेकिन दिन में हुई वार्ता में हसीन जहां नहीं पहुंची। वकील के माध्यम से बातचीत हुई। बाद में रात आठ में दूसरी मीटिंग रखी गई। उम्मीद जताई की गई थी कि हसीन जहां इस बार जरूर आएगी। लेकिन रात की मीटिंग में भी नहीं पहुंची। जबकि इस मीटिंग के लिए तीसरी जगह चुनी गई थी। रात दस बजे तक वकील और शमी के रिश्तेदारों के बीच वार्ता चलती रही। आज होने वाली बैठक हसीन जहां की बताई जगह पर होगी। उम्मीद है कोई हल निकल आएगा।