{"_id":"5dee8f5b8ebc3e87ba643c66","slug":"haseen-jahan-mohammad-shami-s-wife-jpnagar-news-mbd3322602163","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को लेकर किया एक और खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को लेकर किया एक और खुलासा
Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोमवार को शिकायतों के संबंध में साक्ष्य दाखिल किए। उन्होंने डिडौली कोतवाली के दो सिपाहियों के नाम लेकर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में शपथ पत्र भी सौंपा है।
hasin jahan
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने एक और खुलासा किया और कहा कि उनके साथ जो कुछ भी हो रहा था वह मोहम्मद शमी के इशारे पर हो रहा था। अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिवार वालों को 10 दिसंबर को पक्ष रखने को कहा गया है। कुछ दिन के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को साक्ष्य भेज दिए जाएंगे।
hasin jahan
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां 28 अप्रैल 2019 को अपनी ससुराल गांव सहसपुर अली नगर पहुंची थीं। आरोप है कि उनके साथ ससुरालियों ने मारपीट की। साथ ही पुलिस ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। गलत तरीके से नजरबंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
hasin jahan
- फोटो : अमर उजाला
हसीन ने मोहम्मद शमी के परिवार और पांच पुलिसवालों के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने बेटी और खुद के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। मामले में पांच पुलिसकर्मी भी आरोपित हैं।
विज्ञापन
shami hasin jahan
सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे हसीन जहां विकास भवन परिसर पहुंचकर समिति के समक्ष पहुंचीं। अध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान, सदस्य मसरूर सिद्दीकी और रुचिका सारस्वत ने शिकायतों के संबंध में दोबारा जानकारी लिया। हसीन जहां ने शपथ पत्र समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। लगभग एक घंटा तक विकास भवन परिसर में रहीं। इसके बाद वह लौट गईं।