फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur's Shadab's film in the race for Oscars

Amroha News: हसनपुर के शादाब की फिल्म ऑस्कर की दौड़ में

Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur's Shadab's film in the race for Oscars
हसनपुर। नगर के रहने वाले फिल्म निर्देशक शादाब खान की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म आईएम नो क्वीन 2025 ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई है। अब यह फिल्म 98वें ऑस्कर के लिए एकेडमी स्क्रीनिंग रूम में प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले चर्चित फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्देशक अफजाल खान के छोटे भाई शादाब खान ने एक्टिंग से लेकर निर्देशक के रूप में फिल्म जगत में काम किया है। दोनों भाई अब मुंबई में रहते है। वहीं, इनके दूसरे नंबर के भाई एजाज खान हसनपुर में ही रहते है। शादाब खान ने बताया कि उनकी यह फिल्म एक ऐसे छात्र की ताकतवर कहानी बताती है जो तीसरे विश्व के देश से पहली दुनिया के देश में सफलता पाने और जीवित रहने के संघर्ष में है। फिल्म में पहचान, प्रवास और मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गहराई से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की ऑस्कर की दौड़ में शामिल करने और आगे बढ़ाने के लिए उनके भारतीय मूल के एनआरआई सहयोगी और निर्माता दीप बसी और मिनु बसी का विशेष योगदान रहा है। शादाब खान ने अपनी फिल्म निर्माण यात्रा की शुरुआत बीए पास 2 से की थी और तब से वह एक ग्लोबल अवॉर्ड-विनिंग फिल्म मेकर बन चुके हैं। उनकी प्रशंसित फिल्म एक्स और वाई ने भी खूब नाम कमाया। चार फिल्मों में शादाब खान ने कुल 55 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। मॉडलिंग से फिल्म निर्माण तक, शादाब खान की निडर कहानी कहने की शैली दुनियाभर में दर्शकों को प्रेरित करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed