फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur student dies of heart attack in Noida

Amroha News: हसनपुर के छात्र की नोएडा में हार्ट अटैक से मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur student dies of heart attack in Noida
हसनपुर (अमरोहा)। मोहल्ला मुख्य बाजार निवासी नैतिक गुप्ता (21) की नोएडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वहां से बीटेक कर रहा था और इस पर उसका पहला ही साल था। नैतिक के पिता नितिन गुप्ता का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। नोएडा में स्थित हॉस्टल में ही छात्र की तबीयत बिगड़ने पर साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला मुख्य बाजार निवासी नितिन गुप्ता का बेटा नैतिक गुप्ता नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था और वहीं रहता था। इस बार उसका पहला ही साल था। साथी छात्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम नैतिक नोएडा स्थित हॉस्टल में कमरे में बैठा था। इस बीच उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। बेहोशी की हालत में साथी छात्र उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हसनपुर में अग्रवाल धर्मशाला के सामने नैतिक गुप्ता के परिजनों की कपड़ों की दुकान है। नैतिक गुप्ता दो भाइयों में छोटा था। नैतिक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों के मुताबिक करीब चार साल पहले नैतिक गुप्ता के पिता की भी हार्ट अटैक से ही मौत हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है लेकिन कम उम्र में हार्ट अटैक होना चिंताजनक बात है। उन्होंने बताया कि हार्ट को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed