{"_id":"6814c5ffc176f1e22c04f6ca","slug":"hasanpur-news-uncle-body-found-hanging-from-tree-on-niece-wedding-day-had-an-argument-with-his-wife-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hasanpur News: भतीजी की शादी के दिन पेड़ पर लटका मिला चाचा का शव, पत्नी के साथ हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hasanpur News: भतीजी की शादी के दिन पेड़ पर लटका मिला चाचा का शव, पत्नी के साथ हुई थी कहासुनी
Fri, 02 May 2025 06:48 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 06:48 PM IST
सार
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव छोटी दमगड़ी में भतीजी की शादी के दिन चाचा का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जाता है कि उसकी रात में पत्नी से कहासुनी हुई थी। परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हसनपुर में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना सैदनगली क्षेत्र के ग्राम छोटी दमगड़ी में भतीजी के शादी के दिन घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से चाचा का शव लटका मिला। पत्नी का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पति घर से निकल गए थे। वहीं मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव छोटी दमगड़ी निवासी चंद्र किशोर(36) खेतीबाड़ी एवं मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को घर पर मेहमान आए हुए थे। भतीजी की लगुन भी गई थी।
विज्ञापन
जहां से लौटकर मेहमान आए हुए थे। मध्यरात्रि में मामूली बात पर चंद किशोर की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी का कहना है कि कहासुनी के बाद वह घर से निकल गए थे। सुबह में घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बकायन के पेड़ से लटका हुआ उनका शव मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। बताते हैं कि मृतक की भतीजी की शुक्रवार सुबह को गांव में बरात आनी थी।
चाचा की मौत से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन