फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Haryana police raided the city in connection with the robbery

Amroha News: लूट के मामले में हरियाणा पुलिस ने शहर में दी दबिश

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana police raided the city in connection with the robbery
मंडी धनौरा (अमरोहा)। फरीदाबाद के सेक्टर सात स्थित तरूण ज्वेलर्स के यहां हुई करोड़ों की लूट के मामले में सोमवार की रात फरीदाबाद पुलिस ने नगर के मोहल्ला महादेव निवासी युवक घर दबिश दी, लेकिन युवक हाथ नहीं लगा। लूट का मास्टरमाइंड सौरभ वर्मा भी साथ था। वहीं लूट का सोना खरीदने के आरोप में हिरासत में लिए गए बसपा नेता को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर सात स्थित तरूण ज्वेलर्स की दुकान से करोड़ों रुपये के जेवर लूटने का मास्टरमाइंड गांव चुचैला कलां निवासी सौरभ वर्मा था। फरीदाबाद पुलिस ने मामले में सौरभ वर्मा व चुचैला कलां के ही मौहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया था। जबकि एक मार्च को पुलिस ने लूटे गए जेंवर खरीदने के आरोप में एक बसपा नेता को हिरासत में लिया था। बसपा नेता को पुलिस ने दो मार्च की रात को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

सोमवार की रात फरीदाबाद पुलिस ने सौरभ वर्मा व मौहम्मद अहमद को साथ लेकर नगर के मोहल्ला महादेव में रहने वाले एक युवक के घर पर दबिश दी। युवक के घर पर नहीं मिलने के कारण फरीदाबाद पुलिस वापस लौट गई। फरीदाबाद पुलिस के साथ महिला सिपाही भी थी। उन्होंने युवक के बारे में आसपास के घरों में भी जानकारी की। स्थानीय एक पुलिसकर्मी ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने सौरभ वर्मा से मिली जानकारी के आधार पर युवक के यहां दबिश दी थी। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक युवक ने सौरभ वर्मा के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कुछ काम किया था। फरीदाबाद पुलिस ने चुचैला कलां गांव में भी कुछ लोगों की तलाश की, लेकिन वे भी हाथ नहीं आए। फरीदाबाद पुलिस के लगातार दबिश देने से सराफ बाजार में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed