फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hands raised for peace on the first Friday of Ramadan

Amroha News: रमजान के पहले जुमे पर अमन के लिए उठे हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hands raised for peace on the first Friday of Ramadan
अमरोहा। रमजान का पहला जुमा भी गुजर गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में हुजूम उमड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज के बाद आपसी भाईचारे के साथ ही मुल्क में अमन चैन कायम रहने के लिए दुआ की, जिन पर सब ने आमीन कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुबारक महीने का पहला जुमा था। इसलिए रोजेदारों में सुबह से ही जुमे की नमाज की अदायगी को लेकर जोश और जज्बा देखा गया। बच्चे हो या बुजुर्ग, दिन निकलते ही सभी कुर्ते पायजामे पहने नजर आए। दोपहर 12 बजे ही कमोबेश सभी मस्जिद नमाजियों से खचाखच भर गईं। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद आसिम ने नमाज अदा कराई। तकरीर में उन्होंने रोजे की फजीलत के साथ ही जकात की अदायगी के तौर तरीकों का जिक्र किया। जामा मस्जिद के साथ मोहल्ला कुरैशी, नल, अहमदनगर, बसावनगंज, बटवाल, छेवड़ा, मुरादाबादी गेट, कटकुई आदि इलाकों की मस्जिदों में जुमे की फर्ज नमाज अदा की गई। इससे पहले उलेमा ने खुतबे के दौरान तकरीर की।
विज्ञापन

नमाज के बाद दुआओं का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने कारोबार में बरकत, बीमारी से शिफा के साथ मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआएं मांगी। इसके अलावा नौगांवा सादात, रजबपुर, जोया, कैलसा व डिडौली में भी रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ रही। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से कड़े बंदोबस्त रहे। शहर की जामा मस्जिद के बाहर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस बल व स्वाट टीम संग मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शफातपोता स्थित शिया जामा मस्जिद में नायब इमाम मौलाना डाॅ. एहसन अख्तर सरोश, शहर में दाऊद सराय रोड स्थित मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नइमी ने जुमे की नमाज अदा कराई। इसके अलावा शाही चबूतरा की बड़ी मस्जिद में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली ने इमामत की। दोपहर बाद तक सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed