{"_id":"5e2f20ec8ebc3eeb85019bc0","slug":"handicapt-pansion-jpnagar-news-mbd3377812185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात से आठ महीना से पेंशन नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांगजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात से आठ महीना से पेंशन नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांगजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दिव्यांगजनों को सात से आठ महीना से पेंशन की दरकार है। पेंशन नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सोमवार को कई दिव्यांगजन विकास भवन स्थित कार्यालय में आए। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उनके कार्यालय में गैरमौजूदगी से निराश हो गए। आखिरकार वह लोग मायूस होकर लौट गए।
प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को प्रति तीन महीना पर 1500-1500 रुपये का पेंशन देती है लेकिन जिले में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जिन्हें पेंशन नहीं मिल सकी है। सोमवार को ऑफिस खुलने के बाद जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले दिव्यांग जन आ गए। उन्होंने कार्यालय के बाहर कुर्सी पर बैठ गए। अधिकारी के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। रामपुर सफेदबाग के अर्जुन सिंह ने बताया कि आठ महीना से पेंशन नहीं मिला है। कई बार आ चुका हूं। बदानिया के गुड्डू ने बताया कि सात महीना से पेंशन नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी हो रही है। आने जाने में सैकड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। नन्हेड़ा राजपुत के पवन कुमार ने बताया कि सात महीना से पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। बागड़पुर के लोकेश और दीपक ने बताया कि अधिकारी से मुलाकात नहीं हो रही है। भूबरा के हुकूम सिंह और सलामतपुर के हसनू ने बताया कि अकाउंट नंबर भी दुरुस्त करा दिया हूं लेकिन पेंशन कब मिलेगा। कोई बता नहीं रहा है।