Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record

जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास, अर्शदीप और गुरनूर ने भी बिखेरी चमक

Wed, 04 Nov 2026 03:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने गेंदबाजों के बाद विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर मैच जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अर्शदीप सिंह ने जहां गेंदबाजी में प्रभावित किया, वहीं कोहली ने चेज करते हुए एक बार फिर शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
भारत बनाम न्यूजीलैंड (वनडे) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 22.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे सात नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने 22.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। स्कोर और भी कम होता, लेकिन आखिरी में ब्लेयर टिकनर की तूफानी पारी ने कीवियों को 180 के पार पहुंचाया। जवाब में भारत की शुरुआत भी खराब रही। रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए। फिर शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। इस बीच मैच को दो बार बारिश के कारण रोकना पड़ा। पहली बार 10.5 ओवर के बाद मैच रोका गया। हालांकि, बारिश रुकी और मैच 40 ओवर का कर दिया गया। संशोधित लक्ष्य 167 रन का किया गया। हालांकि, कुछ गेंदों के बाद फिर बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। बारिश जब रुकी तो एक बार फिर लक्ष्य को संशोधित किया गया। फिर भारत के सामने 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य था।

हालांकि, भारत ने 22.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। गिल 56 गेंद में पांच चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक लगाया। वह 51 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली के आउट होते ही दो और विकेट गिरे। अक्षर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, जबकि श्रेयस 15 रन बना सके। केएल राहुल तीन रन और नमन धीर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

IND vs NZ 1st ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
विराट कोहली का रिकॉर्ड - फोटो : ANI
चेज मास्टर कोहली का चला जादू
वनडे में चेज करते हुए कोहली का बल्ला जमकर चलता है और ऑकलैंड में भी यही देखने मिला। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे करियर का 80वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 12 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पहले ही काफी पीछे छोड़ दिया था। विराट कोहली लंबे समय से भारतीय वनडे टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते आ रहे हैं। इस क्रम पर उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं और अब इसी स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जैसे ही उन्होंने 12 रन पूरे किए, उनके नाम यह विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन

IND vs NZ 1st ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की पारी 
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। टिम साइफर्ट 43 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन, डेरिल मिचेल 41 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन और ग्लेन फिलिप्स  51 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा टिकनर और डफी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत को न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने इतना परेशान नहीं किया, जितना परेशन 11वें नंबर पर आए ब्लेयर टिकनर ने किया। 

न्यूजीलैंड का स्कोर एक वक्त नौ विकेट पर 146 रन था। इसके बाद टिकनर ने जैकब डफी के साथ 10वें विकेट के लिए 31 गेंद में 39 रन की साझेदारी निभाई। टिकनर 23 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेलकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें गुरनूर बराड़ ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। डफी 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विल यंग नौ रन, हेनरी निकोल्स नौ रन, टॉम लाथम तीन रन, कप्तान मिचेल सैंटनर चार रन, नाथन स्मिथ एक रन और काइल जेमीसन एक रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ को तीन विकेट मिले। अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed