फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Half-yearly examinations in council schools from today

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations in council schools from today
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। यह दो पालियों में होगी। हालांकि, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के कारण इसमें संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसंबर को होने वाला पेपर अब 16 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन पहले 28 नवंबर से होना था लेकिन एसआईआर में शिक्षकों की ड्यूटी होने के कारण परीक्षाओं को टालते हुए 10 दिसंबर से परीक्षा की नई समय सारिणी जारी की गई थी। 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक परीक्षा का आयोजन किया जाना है लेकिन इसी बीच 13 दिसंबर को नवोदय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी होना है जिसमें परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने फिर से संशोधन करते हुए 13 दिसंबर की परीक्षा को 16 दिसंबर में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसंबर को होने वाली कक्षा दो की हिंदी की मौखिक परीक्षा, कक्षा तीन की सामाजिक विषय व दूसरी पाली की कला अथवा संगीत व कक्षा चार से आठ तक पहली पाली में गणित व दूसरी पाली में कला अथवा संगीत की परीक्षा अब 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed