फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hakeem robbed 20 lakhs by saying that there is a ghost in the house

Amroha News: घर में भूत-प्रेत का साया बताकर हकीम ने हड़पे 20 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hakeem robbed 20 lakhs by saying that there is a ghost in the house
गजरौला (अमरोहा)। घर में भूत-प्रेत का साया बताकर हकीम ने बछरायूं के कारोबारी से 20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने जन्नात के नाम से फ्लैक्सी लगवाने पर दो करोड़ रुपये मिलने का झांसा दिया था। पीड़ित ने कर्ज लेकर हकीम को रुपये दिए थे। मामले में एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान में हाशम अली का परिवार रहता है। हाशम अली नवंबर 2023 में गजरौला के मोहल्ला अतरपुर निवासी जिया शिफा खाना के हकीम जाने आलम से दवा लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान हकीम आलम ने बताया कि तुम्हारे घर में भूत-प्रेत का साया है, इसलिए तुम्हारा कारोबार नहीं चल रहा है। अगर तुम 1100 रुपये खर्च कर दो तो तुम्हारे ऊपर से उतारा कर दूंगा और तुम्हारी परेशानी दूर हो जाएगी। हाशम अली हकीम जाने आलम की मनसा को भांप नहीं सके। लिहाजा उन्होंने 1100 रुपये दे दिए। इसके बाद हकीम जाने आलम ने हसन अली को दूसरे दिन फिर बुलाया और भूत-प्रेत का उतरा करने का दावा किया। इतना ही नहीं हकीम जाने आलम में पीड़ित हाशम अली से कहा कि तुम सट्टा लगा लो और मैं तुम्हें सट्टे का नंबर बता दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित हाशम अली ने सट्टा खेलने से मना किया तो हकीम ने जन्नात की 41 हजार रुपये की फ्लैक्सी लगवाने पर दो करोड़ रुपये मिलने की बात कही। लिहाजा हाशम अली ने 41 हजार रुपये अपने दोस्तों से लेकर हकीम जाने आलम को दे दिए। इसके बाद हकीम ने 72 हजार रुपये की ओर मांग की। यह भी स्पष्ट कहा कि यदि ये रुपये नहीं देते तो तुम्हारी पहली वाली रकम डूब जाएगी। लिहाजा, हाशम अली ने मजबूर होकर 72 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद हकीम जाने आलम की डिमांड बढ़ती गई और उसने 10 लाख रुपये की और मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कर्ज लेकर दी रकम
तंत्र क्रिया के मकड़जाल में फंसे हाशम अली ने फाइनेंस कंपनी और अपने दोस्तों से कर्ज लेकर हकीम को 10 लाख रुपये भी दे दिए। इतना ही नहीं पीड़ित हाशम अली ने 3.12 लाख रुपये हकीम जाने आलम के खाते में ट्रांसफर किए। इसका वीडियो पीड़ित हाशम अली के पास है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि एसपी का आदेश पर हकीम जाने आलम के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article