{"_id":"5ee26c4b8ebc3e430f3f71f8","slug":"gun-shot-jpnagar-news-mbd352164979","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। ट्यूबवेल के बिल के विवाद में भतीजे को चाचा ने गोली मार दी। हाथ और पेट में छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। दोनों परिवारों के बीच ट्यूबवेल कनेक्शन के बिजली बिल को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव सडकड़ा कमाल की है। यहां पर किसान प्रदीप का परिवार रहता है। प्रदीप गुरुवार की सुबह अपने बेटे गुरमीत पत्नी बबीता के साथ भैंसा बुग्गी से अपने खेत पर गए थे। आरोप के मुताबिक खेत पर गुरमीत के चाचा कुलदीप ने गुरमीत पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हाथ पैर और पेट में छर्रे लगने से गुरमीत घायल हो गया। परिजनों ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुरमीत के पिता प्रदीप के नाम नलकूप का कनेक्शन है। जहां नलकूप है वहां की जमीन उनके भाई कुलदीप के हिस्से में आती है। आरोप है कि नलकूप का इस्तेमाल भी कुलदीप ही करता है। नलकूप की सिंचाई का बिजली बिल आता है, जो कुलदीप को जमा करना था। लेकिन एक लाख 25 हजार रुपये के बिल को जमा नहीं कर रहा था। इस कारण प्रदीप के नाम की आरसी कट गई थी। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।