{"_id":"66ca4b4f3b908369c10d477b","slug":"gst-team-raided-a-cold-drink-warehouse-in-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124460-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में जीएसटी टीम ने कोल्डड्रिंक के गोदाम पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में जीएसटी टीम ने कोल्डड्रिंक के गोदाम पर मारा छापा
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मुरादाबाद की जीएसटी टीम ने हसनपुर में एक कोल्डड्रिंक के गोदाम पर छापा मारकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया। बिल बुक से लेकर तमाम रिकार्ड चेक किए। इस दौरान गोदाम पर नगर के तमाम व्यापारियों की भीड़ जुटी रही। वहीं, अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
शनिवार दोपहर मुरादाबाद की जीएसटी टीम हसनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक कोल्डड्रिंक के गोदाम पर पहुंची। यहां टीम ने छापेमारी करते हुए रिकार्ड चेक करना शुरू कर दिया। पिछले तीन माह के बिल बुक चेक की। कहां से सामान खरीदा गई एवं किन-किन दुकानदारों को माल बेचा गया संबंधित तमाम रिकार्ड खंगाले। स्टॉक का बिल बुक से मिलान किया गया। जीएसटी टीम द्वारा की जा रही चेकिंग की जानकारी मिलने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने जीएसटी टीम से वार्ता की। उधर, कस्बे में जीएसटी टीम द्वारा की जा रही चेकिंग की जानकारी मिलने पर कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों में हलचल मची रही। गजरौला के जीएसटी अधिकारी विनय कुमार पांडेय का कहना है हसनपुर में जो जीएसटी की टीम ने चेकिंग की है। वह टीम मुरादाबाद से आई थी।