{"_id":"61b108707d6cb40fcd5d7786","slug":"gst-registration-jpnagar-news-mbd412017022","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पंजीयन कर सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पंजीयन कर सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ
विज्ञापन
अमरोहा। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी पंजीयन योजना के लिए जागरूकता कैंप लगाकर व्यापारियों के जीएसटी पंजीयन के लाभ के बारे में बताया।
शहर के मोहल्ला लकड़ा में लगाए गए जीएसटी जागरूकता कैंप में व्यापारियों को जागरूक करते हुए असिस्स्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश गौड़ और विनोद खांगड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा के तहत 10 लाख रुपये का लाभ मिलता है। इसलिए हर हाल में जीएसटी का पंजीयन करा लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत व्यापार रजिस्टर्ड कराने के कई अन्य लाभ भी हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी भय के जीएसटी का पंजीयन कराएं और सरकार की ओर से जारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारी अजय सिंह, मोहम्मद इदरीश खान, मारूफ, शमशाद, जफर, मिनहाज खान, चौधरी सुखराज सिंह आदि मौजूद रहे।