फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Groom angry at not giving place to sit, girl's side beats him up

Amroha News: बैठने की जगह नहीं देने पर भड़का दूल्हा, लड़की पक्ष ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Groom angry at not giving place to sit, girl's side beats him up
हसनपुर(अमरोहा)। बरात चढ़त के बाद दूल्हे के बैठने के स्थान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हा व बिचौलिया के साथ मारपीट की गई। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के बाद दूल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंच गया और कार्रवाई की मांग की। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात शुक्रवार दोपहर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां बरात चढ़त होने के बाद दूल्हा व बराती लड़की पक्ष के घर के पास खड़े हुए थे। दूल्हे का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बैठने का कोई इंतजाम नहीं किया। इसी को लेकर बिचौलिया ने लड़की के मामा से बैठने के स्थान के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

हंगामा होने पर दूल्हा अपनी कार लेकर साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गया और सुरक्षा की मांग की। दूल्हा व बिचौलिया ने खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। गले की चेन व नोटों का हार भी मौके पर गिर जाने की बात कही। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि फेरे होने से पूर्व ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर फेरे लेने से मना कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed