फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed three and a quarter lakh rupees in the name of getting a job, beaten on demand

Amroha News: नौकरी लगवाने के नाम पर सवा तीन लाख रुपये हड़पे, मांगने पर पीटा

Fri, 28 Jul 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Grabbed three and a quarter lakh rupees in the name of getting a job, beaten on demand
गजरौला। नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती सहित पांच लोगों ने तीन लाख 23 हजार रुपये हड़प लिए। तकाजा करने पर लात घूंसों से उसकी पिटाई की। न्यायालय के आदेश पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी फैजान का कहना है कि तीन साल पूर्व क्षेत्र के गांव मछरई निवासी दंपती सहित चार लोग फैजान के घर गए और उसकी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। सिहाली जागीर निवासी गुलबसा भी उनके साथ थी। उनकी बातों पर उसने यकीन कर लिया। 14 अगस्त-21 को 75 हजार रुपये खाते में जमा किए। इससे पहले 15 दिसंबर-20 को गुलबसा के खाते में 25 हजार रुपये जमा किए थे। नौकरी के लिए अलग-अलग दिनांक में तीन लाख 23 हजार रुपये जमा कर दिए। मगर उसकी नौकरी नहीं लगवाई। कई बार तकाजा करने पर रुपये वापस नहीं किए। 24 जून-23 को वह लिसड़ी बुजुर्ग को जाने वाले मार्ग के सामने रोड पर खड़ा था। इस दौरान दंपती और महिला सहित चार लोग आए। उनको देख रुपये वापस करने को कहा। जिस पर उन्होंने लात घूंसों से उसकी पिटाई की। रकम के लिए भविष्य में तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने कार्रवाई के लिए डीआईजी मुरादाबाद व एसपी अमरोहा को पत्र भेजा। कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हसनपुर कोतवाली के मछरई निवासी शेरजमा खां उसकी पत्नी शोरिदा बेगम, नाजिम, मतीन व सिहाली जागीर निवासी गुलबसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed